ब्लॉक प्रमुख पति ने किया आजीविका मिशन कार्यक्रम का उदघाटन,
यामीन विकट
प्रधानमंत्री मोदी जी के आवाहन पर जलगांव महाराष्ट्रा में हो रहे लाइव प्रोग्राम का सीधा प्रसारण ब्लॉक सभागार में किया गया। ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीवीका मिशन के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ डा0 वीर सिंह सैनी ब्लॉक प्रमुख पति ने किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में सभी समूहों की बहनों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जिससे महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के सम्मान के लिए 100 दिवसीय कार्य योजना के उपलक्ष में 200 लखपति दीदीयों एवं लखपति सी.आर.पी.को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किये जाने एवं आर.एफ.सी.आई.एफ. वितरण में ब्लॉक ठाकुरद्वारा में 500 प्रमाण पत्र वितरण किए गए।इस अवसर पर कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी आई.एस.बी. नेम सिंह बी एम एम उमेश यादव, अकाउंटेंट अतीक अहमद, समूह की अध्यक्ष गार्गी चौहान, दीपिका चौहान, हेमवती,निर्देश,मधु चौहान शोभा कुमारी,सोनम और सुनीता कुमारी रेखा देवी मिथिलेश कुमारी, भारती, कंचन,रूपेश चौहान, गुड्डी चौहान, सुनीता देवी, आदि सभी समूह की बहने उपस्थित रही।