ब्लॉक प्रमुख पति ने किया होलिका मंदिर के तीज मेले का उदघाटन,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : बुधवार को भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति डा0 वीर सिंह सैनी ने नगर के होलिका मंदिर के तीज मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस शुभ अवसर पर होलिका मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष हर करन सिंह मास्टर वीरेंद्र सिंह खेमचंद शर्मा सचिन शर्मा संजय दिवाकर राजू दिवाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव कुमार डॉ0 विपिन सैनी आदि सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।