सदगुरू की भक्ति करने से दैहिक, दैविक, और भौतिक कष्ट दूर होते हैं,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : रविवार को निरंकारी सत्संग भवन पर मासिक साधसंगत का आयोजन हुआ जिसमें प्रचारक करतार सिंह जी,स्वार (रामपुर) ने सतगुरु के विचारों को साधसंगत के समक्ष पेश किया।
प्रचारक जी ने कहा कि पूर्ण सतगुरु ब्रह्म ज्ञान की रोशनी से संसार का पथ-प्रदर्शन करने आता है और मोक्ष प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि जब धरती पर धर्म की हानि होती है,तब परमात्मा सद्गुरु के रूप में अवतार लेता है और अपने भक्तों को ब्रह्म ज्ञान देकर उनका कल्याण करता है। सद्गुरु सदैव अभियान मिटाने आते हैं। ब्रह्म ज्ञानी चेतन रहते हुए अपने जीवन को सतगुरु के आदेश अनुसार व्यतीत करता है।
सतगुरु बताता है कि सब में एक ही नूर है। जाति-धर्म के बंधनों से मुक्त करते हुए ब्रह्म ज्ञान देकर जीवन को सहज बनाता है तथा ईश्वर को जानकार ही हमें भक्ति करनी चाहिए।सद्गुरु की भक्ति करने से मनुष्य को दैहिक,दैविक और भौतिक कष्ट नहीं होते हैं। आगे कहा कि संत महात्मा जब धरती पर आते हैं हर तरफ सुगंध फैलाते हैं।
मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमें सत्संग को महत्व देना चाहिए तथा पूर्व सभासद हेमेंद्र प्रताप सिंह ने आई हुई साधसंगत का धन्यवाद किया।
मंच संचालन ओमप्रकाश सिंह ने किया तथा सत्संग में हरपाल सिंह, हेमेंद्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र नागपाल,रघुनाथ सिंह ,दीपक कुमार ,चंद्र कौशिक, योगेश, कुलदीप ,ओम प्रकाश सिंह ,हेमेंद्र प्रताप सिंह, कृषि वैज्ञानिक दीपक कुमार,जयप्रकाश सिंह, वंदना रानी, ममता,मुस्कान, प्रीति राजबाला ,मेघा अग्रवाल, पूनम शर्मा, शशि ,माला सिंह, कृपा देवी, संगीता, निशा आदि ने भाग लिया।