दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज,

Advertisements

दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा :  दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस आरोपी पति सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisements

 

नगर के मोहल्ला अंसरियाँन निवासी बाबू की पुत्री अमरीन की शादी 3 दिसम्बर2022 को मोहल्ला सराय नगीना चौराहा धामपुर निवासी शाहनवाज पुत्र सरफुद्दीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से उसका पति शाहनवाज,ससुर सरफुद्दीन, सास नईमा, ननद रुखसार, व जेठ सरफराज खुश नहीं थे और कारोबार के लिए उससे 5 लाख रुपये मायके से लाकर देने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उक्त सभी लोग उसका उत्पीड़न करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि कई बार उसे घर से निकाला गया लेकिन हर बार उक्त लोगो को समझा बुझाकर उसे वापस भेजा गया।इस बीच उसका पति मुम्बई चला गया और वंही से फोन पर गाली गलौज करते हुए 5 लाख रुपये लाने की मांग करता रहता था। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उक्त लोगो ने साजिश के तहत उसे झोलाछाप को दिखाया जिसने उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया और गलत ऑपरेशन कर दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर उंसके पिता पँहुचे और उसे काशीपुर दिखाया जंहा चिकित्सको ने बताया कि गलत इलाज के कारण हालत खराब हुई है।विवाहिता का कहना है कि हाल ही में वह अपना इलाज कराकर वापस आयी है तो उक्त लोग अपनी मांग पूरी करने की बात कहते हुए उसे धमकियां दी रहे हैं। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *