दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रूपये की नकदी और कार की मांग के चलते दहेज उत्पीड़न और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ की कोतवाली पिथौरागढ़ निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 जनू 2020 को कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव पानूवाला निवासी सरफराज के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज भी दिया था। दहेज से नाखुश ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। विवाहिता का आरोप है कि उसका ससुर उसपर बुरी नियत रखता था। जब उसका पति काम के लिए बाहर गया तो उसके ससुर ने चाकू के नोंक पर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब विवाहिता ने इसकी जानकारी अपनी सास , ननद सहित अन्य परिजनों को दी तो उन्होने भी एक राय होकर विवाहिता को मारपीटा। 31 मार्च 2024 को जब वह अपने कमरे में आराम कर रही थी, तभी उसका ससुर वहां आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसके ससुर ने चाकू की नोंक पर जबरन दुष्कर्म किया।
जब दुष्कर्म की शिकायत विवाहिता ने अपने पति से की तो उसके पति ने अपने पिता को बदनाम करने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर इब्लेहसन, सास भूरी, गुलफशाह, सरफराज याकूब के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और ससुर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।