जिलाध्यक्ष के फार्महाउस पर धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Advertisements

जिलाध्यक्ष के फार्महाउस पर धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : सोमवार को नगर के मुरादाबाद रोड स्थित लक्ष्य फार्म हाउस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी माननीय राजपाल सिंह चौहान ने सभी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा योगी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ अमित चौहान चेयरमैन लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेज ने सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कुशल कार्यकाल को जीवनशैली में उतार कर जीवन में आदर्श मानते हुए कार्य करने की सलाह दी।

Advertisements

 

उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा संयोजक गौरव चौहान ने अपने प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाइयां दी। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शिवेंद्र बंधु गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाइयां दी।

 

इस दौरान जितेन्द्र चौहान, पंकज कुमार,उमेश गुप्ता एडवोकेट, आसिफ सैफी,सभासद जावेद अली, सभासद आशु गुप्ता, कमलेश, आशु अग्रवाल जिला संयोजक भाजपा नरेश भारती, मुख लाल, दीपक वाल्मीकि, दिनेश पुठिया,आदि अनेक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *