भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद बन्द हुआ पुलिया निर्माण कार्य पुनः शुरू होगा।
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : विधानसभा के गांव सुरजननगर से डिलारी रोड पर कुछ दूरी पर नहर पर बनी कैच की पुलिया का निर्माण गलत तरीके से हो रहा था। इस कार्य को भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह के हस्तक्षेप के बाद रुकवा दिया गया था।
शुक्रवार को ए ई पी डब्ल्यू डी विभाग, एम डी गंगवार, एक्सीयन कुलदीप संत जी, एस सी पी डब्ल्यू डी विभाग सत्यपाल सिंह के साथ अजय प्रताप सिंह ने मौके का पुनः निरीक्षण किया। पी डब्ल्यू डी विभाग के अधिकारियों ने जनहित को ध्यान मे रखते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि यह पुलिया पुनः सही तरीके से बनाई जाएगी जिससे जानमाल की हानि न हो निरीक्षण के बाद भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद किया है।