मंगलौर ओर बद्रीनाथ उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाती कांग्रेस

Advertisements

मंगलौर ओर बद्रीनाथ उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाती कांग्रेस

सलीम अहमद साहिल

उत्तराखंड में मंगलौर एवं बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यालय रामनगर में जीत का जश्न मनाया गया। नैनीताल कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर विधानसभा उप चुनाव के जीत का जश्न मनाया. इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यह बदलाव की शुरुआत के साथ-साथ भाजपा के नकारेपन की पराकाष्ठा है।

Advertisements

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सट्टा होने के बावजूद भी दोनों सीटों पर जनता ने भारतीय जनता पार्टी के गाल पर करारा तमाचा मारा है। नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा की यह बदलाव की बयान है 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति बहुत बुरी होने वाली है। जिसकी शुरुआत आज के चुनाव परिणाम से हो गई है उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी लगातार उत्तराखंड के केदारनाथ जैसे संवेदनशील विषयों पर अपनी घिनौनी राजनीति कर रही है उसी का अंजाम है कि बाबा केदार ने उन्हें उनकी राजनीति जमीन दिखा दी है।

 

 

 

 

सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अग्रवाल खुलासा ने किया इस दौरान नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, जिला महामंत्री धाराबल्लभ पाण्डेय, जिला सचिव मोहम्मद यूसुफ, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, गुलाम सादिक, कमल नेगी, नवीन सनवाल, जावेद खान, मो अजमल, कमल तिवारी, अनुभव बिष्ट, मो मुजीब, धीरज मोलखी, मो करीम, धीरज उपाध्याय, भास्कर चमियाल, धीरज सती, देवेंद्र चंदोला, रवि ठाकुर, शेरुद्दीन, वीरेन्द्र कुमार, आनन्द कपकोटी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *