Advertisements
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि,
यामीन विकट
ठाकुरद्वार : मंगलवार को नगर के राजीव मार्केट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नेहरू जी के बताएं मार्ग पर चलने का आवाहन किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य संजीव सिंघल, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष सादिक सिद्दीकी, यूथ नगर अध्यक्ष लारिब मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल अनुज वाल्मीकि, हाजी मुस्तकीम, हाजी इकबाल अंसारी, मुस्तफा अंसारी, पंकज प्रजापति, मुकेश कुमार,नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
Advertisements
Advertisements