कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू की जयंती,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : जिला महिला कांग्रेस ने बच्चों के साथ मिलकर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती।
गुरुवार को यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष लारिव मंसूरी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती मनाई।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अब्दुल्ला अंसारी, नोशाद,तस्लीम, जुबेर आलम,सलमान अल्वी, अदनान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जेहरा बी के आवास पर स्थित केम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जेहरा बी ने महिला कांग्रेस की सदस्यो तथा बच्चों के साथ मिलकर बाल दिवस मनाया। इस दौरान शहनाज,काजल, अफसाना, सोफिया,डोली सहित अनेक महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
