कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन,

Advertisements

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन,

 

ठाकुरद्वारा :  नगर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनकी लंबी आयु की कामना की।

Advertisements

 

गुरुवार को नगर में कांग्रेसियों ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन मनाया नगर के चेक पोस्ट स्थित यूथ कांग्रेस के कार्यालय में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं और पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता असलम सलमानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अर्थ व्यवस्था कंहा थी और आज कंहा है।

 

 

 

ऐसे प्रधानमंत्री को देश के लोग कभी भुला नहीं सकते हैं। युवा नेता इस्लाम सलमानी ने पूर्व प्रधानमंत्री की लंबी आयु व हमेशा स्वस्थ होने की कामना की। उनके लंबे जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म 26 सितंबर 1932 में हुआ था।डॉ मनमोहन सिंह कई दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं और पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। 1948 में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से मैट्रिक की परीक्षा पास की आगे की पढ़ाई के लिए पंजाब से ब्रिटेन के केंब्रिज यूनिवर्सिटी पँहुचे उन्होंने साल 1957 में अर्थ शास्त्र की डिग्री प्राप्त की वंही साल 1971 में वह बतौर आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में शामिल हुए।

 

 

 

1972 में डॉ मनमोहन सिंह को वित्त मंत्रालय चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्ति किया गया था। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लारिव मंसूरी ने डॉ मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर लंबी आयु की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ सिंह काफी लंबे अरसे से कांग्रेस से जुड़े हैं। उनके कार्यकाल में देश उन्नति पर था डॉ मनमोहन सिंह एक ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्हें देश के लोग कभी भुला नहीं सकते है। इस दौरान अब्दुल्ला अंसारी, सलमान अल्वी , नोशाद , तस्लीम, भूरा फैयाज़ हुसैन, इस्लाम,सलीम, ज़ुबैर आलम, फिरोज आलम,तस्लीम अहमद आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *