ठाकुरद्वारा सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर कांस्टेबल मनीष कुमार सम्मानित
नगर कोतवाली में कांस्टेबल के पद पर तैनात मनीष कुमार को उनके द्वारा किये सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने के लिए फरवरी 2024 का सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी चुना गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जनमानस में पुलिस विभाग के प्रति सम्मान एवं विश्वास में गुणात्मक वृद्धि होने तथा आरक्षी मनीष कुमार को अपनी डयूटी पर सजग रहकर अहम भूमिका निभाए जाने के लिए प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया है।