भाजपा सरकार में संविधान, आरक्षण, इंसानियत, भाईचारा और लोकतंत्र यह सारे खतरे में हैं : राजपाल कश्यप

Advertisements

भाजपा सरकार में संविधान, आरक्षण, इंसानियत, भाईचारा और लोकतंत्र यह सारे खतरे में हैं : राजपाल कश्यप

फैयाज़ साग़री 

PDA में सर्व समाज के पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए अखिलेश यादव संघर्ष कर रहे हैं : तनवीर खान

Advertisements

 

शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर ‘आरक्षण दिवस’ 26 जुलाई 2025 को समाजवादी पार्टी शाहजहांपुर द्वारा ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में बिजलीपुरा स्थित में बने अटल बिहारी वाजपेई सभागार में सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में मनाया गया।

 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप शामिल हुए।

जहां समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप का सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं को पदाधिकारीयों ने बुके देकर व 25 किलो की फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

 

उसके बाद सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप को महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल व सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी ने अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया।

 

इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि आज के दिन 26 जुलाई को महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में आरक्षण लागू किया था उन्होंने कहा भाजपा सरकार में संविधान, आरक्षण, इंसानियत, भाईचारा और लोकतंत्र यह सारे खतरे में हैं। भाजपा देश से लोकतंत्र समाप्त कर देश की जनता को गुलामी की जंजीरों में जकड़ना चाहती है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा है और भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है उन्होंने कहा देश में संविधान, लोकतंत्र,आरक्षण को बचाने के लिए आने वाली 2027 में सभी लोग एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में PDA व सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं और अपने हक अधिकारों को पाएं।

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो PDA का गठन किया है यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, स्व. मुलायम सिंह यादव (नेताजी) स्व. जयप्रकाश नारायण, स्व.आचार्य नरेंद्र देव, स्व.जनेश्वर मिश्र व स्व.चौधरी चरन सिंह का सपना है। उन्होंने कहा कि PDA में पिछड़ा,दलित और अल्पसंख्यक के साथ सर्व समाज के पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए अखिलेश यादव संघर्ष कर रहे हैं और अंत में उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं व सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि समाजवादी व PDA और अखिलेश यादव देश के लोकतंत्र,संविधान को बचाने के लिए लगातार आगे आ रहे हैं।

 

इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सपा व PDA से जुड़े लोगों पर अत्याचार कर रही है और उनके वोटर लिस्ट में से वोट कटवा कर उनको कमजोर करने का काम कर रही है।

 

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर थानों में उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर उनका मनोबल तोड़ने का काम कर रही है लेकिन समाजवादी लोग भाजपा सरकार के इस अन्याय के आगे झुकने वाले नहीं।

 

 

इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने कहा कि भाजपा की देश और प्रदेश की सरकारे विकास ना करा कर सिर्फ नफरत का जहर घोलने का काम कर रही है।

 

इस मौके पर संगोष्ठी में मुख्य रूप से सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा नेता अनवर अली, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार, सपा विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा विशेष आमंत्रित सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी,सपा जिला उपाध्यक्ष अज़फर अली खान, सपा नेता लखन प्रताप सिंह,नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल यादव, तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, पुवाया विधानसभा अध्यक्ष विपिन दीक्षित, कटरा विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र पाल श्रीवास्तव, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद प्रधान, सपा नेत्री सुची कश्यप, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज़ अंसारी, सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष उत्पल यादव, युवज़न सभा के जिला अध्यक्ष आकाश यादव, दामोदर दास गंगवार, ओमपाल सिंह कुशवाहा बहुरन राठौर मनोज कुमार यादव, महावीर सिंह यादव, गोपाल अग्निहोत्री, राधेश्याम यादव, सपा नेता चौधरी विनोद यादव, हम अमर सिंह यादव, मनोज चौधरी, आनंद शुक्ला, दिनेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किया….!

 

इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला खान, सपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू,नसीम खान, श्याम लाल यादव, अजीज खान, डॉ सुरेंद्र गुप्ता, यूथ ब्रिगेड के नेता शहाब खान, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्थ यादव, सरदार मंजीत सिंह,राजपाल कठेरिया एडवोकेट, बबल किशोर, नासिर खान, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, नाजिम फारुकी, विपिन यादव,जफरीन, रिशु श्रीवास्तव, हफ़ीज़ अंसारी,सैयद शकील मियां, अरशद खान, राजीव राठौर, छोटे कुरैशी, गुलजार अंसारी उर्फ़ मुन्ना पूर्व मेंबर, गुड्डू वारसी पूर्व सभासद, असलम अंसारी पूर्व सभासद, दुर्गेश कुमार गुप्ता पूर्व सभासद,खिजर महबूब खान, असलम परवेज़ पूर्व सभासद, अजीम अंसारी पूर्व सभासद, रानू खान, श्यामलाल जाटव, विनोद वर्मा, अरशद अली, मोहम्मद फैसल,महावीर सिंह यादव, बृजेश गौतम, मोनू कुरैशी, इम्तियाज वली खान, रिजवान अहमद, असलम खान, अतुल मौर्य, मोहम्मद हाशिम, राजू सिंह, अनवर सईद, कासिम खान, आसिफ कुरेशी, तय्यब खान, तौसीफ हुसैन, मोहसिन खान, साबिर अली इदरीसी, सरताज इदरीसी, शिबू इदरीसी, असद, उजैर खान, फैजान खान,सुबहान खान, अमन खान, सर्वेश यादव, रफत खान, धर्मवीर यादव, सर्वेश वर्मा, सर्वेश यादव, मनोज यादव, पंकज कश्यप, दिनेश यादव, अजीत यादव, अजीम खान, सत्येंद्र एडवोकेट, रहमान खान इमरान खान कैलाश यादव, तस्लीम अंसारी मानवेंद्र सिंह यादव उर्फ मोनू, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद फराज इदरीसी, रवि प्रकाश पांडे, सत्येंद्र कुमार, संदीप राठौर, अली खान, अनस, आरिफ खान, अब्दुल समद, शैलेंद्र कुमार पांडे, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव ने किया।

 

 

Advertisements

Leave a Comment