यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : त्रिवेणी चीनी मिल रानीनांगल की पैराई क्षमता बढाकर सत्तर हजार कुंतल कर दी गई है। यह जानकारी मिल के उपाध्यक्ष वी वेंकटरथनम ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मिल की प्रतिदिन की पैराई क्षमता बढाकर सत्तर हजार कुंतल कर दी गई है। जिससे किसानों को समय से गन्ने की पर्चिया उपलब्ध हो सकेगी।
इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि 26 अक्टूबर को गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई थी। 13 नवंबर तक का किसानों को उनके गन्ने का 29 करोड 30 लाख रूप्ए का भुगतान कर किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा गन्ना लाने का आहवान किया है।