राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एस डी एम को सौंपकर की गई अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : मुरादाबाद के अधिवक्ता शौकीन अली की निर्मम हत्या के विरोध मे संयुक्त शोक सभा का हुआ आयोजन
ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन ने मुरादाबाद में अधिवक्ता शौकीन अली की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को उपजिलाधिकारी अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रदेश मे हो रहे अधिवक्ताओ के कत्लेआम पर नाराजगी जताते हुए मुरादाबाद में हुए अधिवक्ता हत्याकांड के शीघ्र खुलासे और आरोपियों को मृत्युदंड दिलाने की मांग की गई है।अधिवक्ताओ के साथ हुई घटनाओं को लेकर नाराज़ अधिवक्ताओं ने शीघ्र ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने की भी मांग की गई है। इस घटना से नाराज़ सभी अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य से विरत रहे।इस दौरान अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।