देवेंद्र नागपाल पुनः बने सफ़ाई मजदूर संघ के अध्यक्ष,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : शनिवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ कार्यालय पर किया गया।
मीटिंग में वर्ष 2025 के वार्षिक चुनाव पर चर्चा की गई तथा समस्त कर्मचारियों द्वारा गहन विचार करने के उपरांत समस्त कर्मचारियों द्वारा सर्व सहमती से निर्णय लिया कि देवेन्द्र नागपाल के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी को ही सर्व सहमती से चुना जाये इस कार्यकारिणी ने पूर्व में भी कर्मचारियों के हित में अच्छा कार्य किया है।
अतः देवेन्द्र नागपाल के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी को पून: सर्व सहमती से चुना गया जो निम्न अनुसार है। देवेन्द्र नागपाल,
अध्यक्ष राजेश कुमार वाल्मीकी ,महामंत्री। इस अवसर पर मीटिंग की अध्यक्षता दीपक वाल्मीकि जिलाध्यक्ष द्वारा की गयी और संचालन देव सिंह नाशवान ने किया। मीटिंग में राकेश हमराही, राजकुमार राजा, आकेश कुमार, राकेश दानव, जय प्रकाश, धर्मेन्द्र, राजू भारती, नरेश कुमार, राजेंद्र भील, अंकित भील, इन्द्र कुमार, रामकिशोर नन्द किशोर, उमेश, विजेन्द्र, राज कुमार आदिवासी, आदि अनेक सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।