यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : संविदा सफाई कर्मियों का काटा गया पैसा वापस न करने से नाराज़ सफ़ाई कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। उधर अधिशाषी अधिकारी का कहना है कि पालिकाध्यक्ष संविदा कर्मियों का पैसा वापस करने को हस्ताक्षर ही नही कर रहे हैं।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के समस्त स्थाई, ठेका व संविदा कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी पर मनमानी करने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और पालिका परिसर में ही अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल पर गए सभी कर्मचारियों का कहना है कि बीती 13 अक्टूबर को उन्होंने 9 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन पालिकाध्यक्ष को सौंपा था इस मामले में पालिकाध्यक्ष ने एक सप्ताह में उनकी सभी मांगो को पूरा करने की बात कही थी जिसपर सभी कर्मचारी काम पर लौट आए थे। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी पालिकाध्यक्ष ने समस्याओ का समाधान करना तो दूर की बात उनसे बात तक नही की।
कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष पर मनमानी करने के आरोप लगाते हुए कहा है कि जबतक सभी संविदा कर्मचारियों का काटा गया पैसा उन्हें वापस नहीं मिलजाता है वह धरने पर ही बैठे रहेंगे।उनका ये भी कहना था कि दीपावली जैसे त्योहार और बीमारियों के इस समय में भी उन्हें पैसा नहीं मिलेगा तो कब मिलेगा। इस मामले में अधिशाषी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने बताया कि पालिकाध्यक्ष इन कर्मचारियों के भुगतान पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं हैं।