भाजपा की बैठक में बूथ मजबूत करने पर दिया गया ज़ोर

Advertisements

 

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी ने नगर मंडल एवं देहात मंडल की बूथ कमेटी की सत्यापन समीक्षा बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के लक्ष्य फार्म हाउस पर आयोजित हुई।

Advertisements

 

https://www.thegreatnews.in/uttar-pradesh/information-about-government-schemes-given-in-gram-chaupal-program/

 

 

इस दौरान भाजपा नेता सुरेश सैनी ने बूथ कमेटी एवं सेक्टर संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ कमेटी तथा सेक्टर संयोजकों की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है यदि हमारा बूथ मजबूत होगा तभी हम चुनाव जीत पाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई बूथ अध्यक्ष चाहे तो उसके साथ पार्टी सहयोगी बूथ अध्यक्ष बना देगी। उन्होंने नगर मंडल कार्यकारिणी का भी सत्यापन किया । इस कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज चौहान विधानसभा विस्तारक सागर बजरंगी, देहात मंडल अध्यक्ष अखिलेश बिश्नोई, जिला मुरादाबाद उपाध्यक्ष डॉ रामपाल सैनी, जितेंद्र सिंह, शिवेंद्र गुप्ता, विधानसभा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, दिनेश कुमार प्रजापति, विवेक शर्मा, दीपक वाल्मीकि, उदयवीर सिंह, नागेंद्र लाम्बा, इकराम कुरैशी, डॉक्टर आफताब हाशमी, प्रदीप कुमार पाल, धर्मेंद्र पाल, लेखराज सिंह, प्रधान नाजरीन जहां, सुधीर कुमार नायक, पवन पुष्पद, ओम कुमार एडवोकेट, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *