सेवा भारती द्वारा महिलाओं के लिए संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं का सरस्वती शिशु मंदिर में हुई परीक्षा
फै़याज़ सागरी
शाहजहांपुर : गरीब बस्तियों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली बेसहारा महिलाओं और लड़कियों को हुनरमंद बनाने के लिए मात्र मंडल सेवा भारती महानगर शाहजीपुर के द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं और लड़कियों का एग्जाम (परीक्षा) आज शहर के सिंजई मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुआ।
इस परीक्षा में लगभग 100 महिलाओं और लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सेवा भारती की महानगर अध्यक्ष सीमा बाजपेई ने बताया कि ऐसी लड़कियां और महिलाएं जो गरीब बस्तियों में रहतीं हैं और बेरोजगार हैं उन्हें सीधे रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेवा भारती महानगर शाहजीपुर द्वारा शाहजहांपुर में सिलाई कढ़ाई और व्यूटीशियन के लगभग दो दर्जन सेंटर चलाए जा रहे हैं।सीमा बाजपेई ने बताया कि सेवा भारती के केंद्रों से जुड़कर कई महिलाओं को हुनर मिला और वह अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि शहर में संचालित उनके दो सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों की लगभग सौ महिलाओं और लड़कियों ने आज सिलाई के एग्जाम में हिस्सा लिया।
ये वो महिलाएं हैं जिन्होंने पिछले 6 महीने से सेवाभारती के सिलाई सेंटरों से सिलाई का हुनर सीखा है। अब यह महिलाएं सीधे रोजगार से जुड़ जाएंगी और सिलाई या कढ़ाई करके अपने घर का खर्चा खुद उठा सकेंगी। एग्जाम में बैठी महिलाओं और लड़कियों ने एग्जामनर द्वारा बताए गए कपड़े सिलकर दिखाए। इस मौके पर मातृ मंडल सेवा भारती की महानगर अध्यक्ष सीमा बाजपेई, उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, हनुमत नगर अध्यक्ष सोनम शर्मा, ज्योति, राजेंद्र सिंह, अंशु त्रिपाठी, उदयवीर सिंह ,प्रताप सिंह , संत किशोर, एग्जामनार सोनिया गुप्ता और मनोरमा सिंह, सिंपल गुप्ता और अमृता वर्मा उपस्थित रहीं।