शिविर में किया गया 52 मरीजों का नेत्र परीक्षण

Advertisements

शिविर में किया गया 52 मरीजों का नेत्र परीक्षण

 

रायबरेली इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय कैसरबाग लखनऊ के द्वारा आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन आज दिनांक 07 मार्च 2026 को बछरावां विकासखंड क्षेत्र के थुलेंडी गांव में डॉक्टर एम.के. कुरैशी के निवास पर आयोजित किया गया जिसमें 52 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया नेत्र परीक्षण के दौरान 16 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए और उनको लेंस प्रत्यारोपण की सलाह दी गई चिन्हित किए गए 16 मरीजों को मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के लिए इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय कैसरबाग लखनऊ में 10 मार्च 2026 को ले जाया जाएगा जिससे सुचारू रूप से लैंस प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके इस अवसर पर भारी संख्या में ग्राम वासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे जिसमे मुख्य रूप से डॉ. जैनेंद्र, सलीम अलिक,कंचन,दीपिका, पल्लवी, गिरिवर, ब्रिजेंद्र प्रताप, तंजीम कुरैशी,फरहान, जतिन, हारून, आतिश आदि आदि लोगों का विशेष योगदान रहा

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *