यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : जंगल में काम कर रहे किसान तेंदुए की जोड़ी को देखकर भयभीत होकर भाग खड़े हुए।
तहसील क्षेत्र के ग्राम साहब गंज ( मुंशी गंज) में खेतों में काम कर रहे किसान तेंदुए के जोड़े को देखकर मौके से भाग गए। दोनों तेंदुए जोर-जोर से आवाज करते हुए गन्ने के खेतों में समा गए किसानों के द्वारा किसान नेता प्रीतम सिंह को सूचना दी गई किसान नेता ने किसानों के पास खेतों पर जानकारी ली तथा वन विभाग से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
https://www.thegreatnews.in/uttar-pradesh/veer-gatha-competition-winners-were-honored/
किसान नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि मुंशीगंज में भी 17 नवंबर की शाम को गांव में दोनों तेंदुए देखे गए थे और सारे गांव ने देखे थे अब लगातार किसान दोनों तेंदुओं को देख रहे हैं और किसानों तथा मजदूरों में इनका भय बैठा हुआ है लेकिन वन विभाग के अधिकारी हाथ पैर हाथ रखे हुए बैठकर किसी बड़ी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहे हैं। किसान समूह बनाकर खेतों पर जाने के लिए मजबूर हैं किसानों के कृषि संबंधित काम प्रभावित हो रहे हैं
किसान ओम प्रकाश सिंह हरकेश सिंह ओमकार सिंह आदि ने तेंदुओं की जोड़ी को देखा है। पूरी तहसील में तमाम जगहों से तेंदुओं की शिकायतें आ रही हैं लेकिन संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं अतः किसानों ने प्रदर्शन कर मांग की है कि तेंदुए की जोड़ी को तत्काल पिंजरा लगाकर पकड़वाया जाए। और किसानों को तेंदुओं से निजात दिलाई जाए। अन्यथा किसान आंदोलन को बाध्य होंगे इस दौरान हरिओम सिंह विजयपाल सिंह मुकेश कुमार अतर सिंह कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।