ऑफिस में घुसकर जिम ट्रेनर ने किया जानलेवा हमला, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पर किया वार,लालकुआं पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा आरोपी।
लालकुआं के हल्दूचौड़ में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देवभूमि व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट पर एक जिम ट्रेनर ने ऑफिस के भीतर घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते जान बच गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पीड़ित ने 9 जनवरी 2026 को परिजनों के साथ कोतवाली लालकुआं पहुंचकर तहरीर दी कि आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स, हल्दूचौड़ में जिम ट्रेनर के रूप में काम करने वाला एक युवक उनके कार्यालय में घुस आया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने गंभीरता लेते हुए बीएनएस की धारा 110/352/351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच उपनिरीक्षक शंकर नयाल को सौंपी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने अभियुक्त युवराज सिंह तोमर पुत्र दिनेश सिंह तोमर, निवासी शाहपुर तहसील फतेहपुर थाना बड्डुपुर जिला बाराबंकी (उप्र), हाल निवासी हल्दूचौड़ को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (पाटल) और मोटरसाइकिल बरामद कर कब्जे में ले ली गई। मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट भी बढ़ा दी गई। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचने वाली पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शंकर नयाल कानि. 570 गुरमेज सिंह कानि. 160 मनीष कुमार शामिल रहे।



