मानव जीवन अनमोल है,हर परिस्थिति में ईश्वर का शुक्रिया करें,

Advertisements

मानव जीवन अनमोल है,हर परिस्थिति में ईश्वर का शुक्रिया करें,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा :  रविवार को निरंकारी सत्संग भवन पर मासिक साधसंगत का आयोजन किया गया जिसमें मुरादाबाद से आए प्रचारक बृजपाल सिंह ने सतगुरु के विचारामृत को साधसंगत के समक्ष रखा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हमें निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा दिए गए विस्तार से असीम की ओर के सिद्धांत पर जीवन यापन करना है। प्रचारक ने आगे कहा कि ये मानव जीवन अनमोल है। हमको हर परिस्थिति में ईश्वर और सतगुरु का शुक्रिया अदा करना चाहिए। ज्ञान की आंखों से जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ ईश्वर की कृपा से ही हो रहा है, क्योंकि ईश्वर की इच्छा ही सर्वोपरि होती है। इसीलिए हर परिस्थिति में ईश्वर पर विश्वास और शुकराना बना रहे। हमारे जीवन में आने वाले कष्ट हमें मजबूत करते हैं। इसीलिए हमें तन मन धन से सतगुरु के चरणों में समर्पित रहना चाहिए।हम सबका जीवन गुरसिख वाला होना चाहिए, क्योंकि संत हमेशा संत ही रहता है।

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि सद्कर्म करने से ही मानव जीवन का कल्याण होता है।मंच संचालन निशा गोला ने किया तथा साधसंगत में मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता,सेवादल संचालक रामकुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, दीपक कुमार, राकेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार, मुनेश चौहान, रामकुमार चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा,नरेश चंचल, योगेश, शुभम् ,वंदना चौहान, सुनीता अग्रवाल,शकुंतला,कृपा, अंजलि, सविता, भावना गुप्ता, ओमवती, पूनम, राजबाला सहित सैकड़ो भक्तों ने साधसंगत में प्रतिभाग किया।

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *