सत गुरु दुनिया में आता है तो ब्रह्म ज्ञान देकर हमारी आत्माओं का कल्याण करता है, डॉ0 हरीशचंद्र

Advertisements

सत गुरु दुनिया में आता है तो ब्रह्म ज्ञान देकर हमारी आत्माओं का कल्याण करता है, डॉ0 हरीशचंद्र,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : रविवार को निरंकारी सत्संग भवन पर साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ जिसमें सतगुरु के विचारों को साधसंगत के समक्ष रखते हुए प्रचारक डॉक्टर हरिश्चंद्र ने कहा कि सतगुरु दुनिया में जब आता है तो ब्रह्म ज्ञान देकर हमारी आत्माओं का कल्याण करता है। इसलिए हम सबको चाहिए कि हमें अपने संत, महापुरुषों, गुरु,पीर-पैगंबरों के बताएं रास्ते पर चलकर जीवन को सरल व सुगम बनाना चाहिए। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज विश्व का कल्याण के लिए भक्तिभाव से जीवन जीना सिखा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य ब्रह्म ज्ञान और सत्य के मार्ग पर चलकर सेवा सिमरन सत्संग करता हुआ जीवन जीता है तो वह भवसागर से पार हो जाता है और उसकी आत्मा का कल्याण हो जाता है तथा वह परमधाम अर्थात मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। हमें संसार को अपना घर समझ कर जीवन जीना चाहिए।

Advertisements

साथ ही आज निरंकारी सेवादल की विजिट भी हुई,जिसमें काशीपुर उत्तराखंड से क्षेत्र संचालक नवनीत कुमार ने सेवा दल को सेवा करने का नियम व साध संगत की सेवा के नियम बताएं। मंच संचालन प्रेम प्रकाश सिंह ने किया तथा साथ संगत में मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता, संचालक रामकुमार सिंह, शिक्षक राकेश कश्यप, नरेश चंचल, हेमेंद्रप्रताप सिंह ,देवेंद्र नागपाल ,दीपक कुमार, चंद्र कौशिक, योगेश कुमार, शुभम चौहान, हर्षित चौहान, रितु गुप्ता राजबाला चौहान, वंदना चौहान , कृपा,ईशम देवी , सुनीता कश्यप राकेश ,प्रीति आदि सहित सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *