पुलिस कार्रवाई न होने पर भाकिमयू का अनिश्चितकालीन धरना

Advertisements

पुलिस कार्रवाई न होने पर भाकिमयू का अनिश्चितकालीन धरना

फै़याज़ सागरी

 

अगर समाधान ना हुआ तो जेल भरो आंदोलन होगा क्रांति सिंह

 

Advertisements

शाहजहांपुर : पुलिस कार्रवाई ना होने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खिरनीबाग रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए हैं।

 

 

 

धरना यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में दिया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह ने बताया कि पुलिस फर्जी मुकदमे दर्ज कर यूनियन के पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रही है। इसके अलावा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मारपीट की गई, तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया।

 

 

 

कहा कि ज्ञापन देने के बाद भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। क्रांति सिंह ने कहा कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो रोड जाम कर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। आज महिला जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह के साथ निगोही महिला ब्लाक अध्यक्ष अंकिता शर्मा, कविता शर्मा, गीता शर्मा और सावित्री कुशवाहा ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।

 

 

 

इस मौके पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, सुखपाल सिंह यादव, प्रमोद वर्मा, गुरदेव सिंह यादव, अजवेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, खुशीराम राठौर, योगेंद्र यादव, कामता प्रसाद, विजय सिंह, तिलकराम, कृपाल सिंह कुशवाहा, विपिन कुमार, रणधीर सिंह, गजेन्द्र सिंह, रामप्रताप वर्मा, प्रतिपाल सिंह, नक्षत्रपाल सिंह, जदुनाथ सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *