राशन डीलरों को दी गई ई पॉश मशीनों की जानकारी,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : बुधवार को तहसील सभागार में आपूर्ति विभाग की ओर से राशन डीलरों की एक बैठक का आयोजन कर सभी राशन डीलरों को ई पॉश मशीनों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया है कि ई पॉश मशीन अब कांटे के साथ जुड़ी होगी जिसमें घटतौली की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर ट्रेनर दिनेश तिवारी ने सभी राशन डीलरों को ई पॉश मशीनों के संचालन तथा कोई समस्या आने पर उसके निवारण सम्बन्धी जानकारी दी।
बताते चलें कि नई मशीन 4 जी होगी जबकि पूर्व में जो मशीने राशन डीलरों के पास थी वो 3 जी मशीन थी और उनमें तुलाई के लिए कांटा अलग से होता था जबकि इसमे कांटा जुड़ा हुआ है। इससे राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी। इस दौरान क्षेत्र भर के सभी राशन डीलर मौजूद रहे।