नुक्कड़ नाटक के द्वारा कुष्ठ रोग की दी गई जानकारी
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठाकुरद्वारा एवं सीएचसी डिलारी में स्पर्श कुष्ठ जागरुकता पखवाड़ा के दौरान जिले से आए जिला कुष्ठ नाभिक टीम के रामानन्द बाजपेई एवं उनकी टीम ने कुष्ठ रोग पर के नुक्कड़ नाटक कर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया।
कुष्ठ रोग के लक्षण एवं उपचार के बारे में बताते हुए कहा कि कुष्ठ रोग के बारे में समाज में व्याप्त भ्रान्ति से दूर रहें क्योंकि कुष्ठ रोग साथ रहने व साथ खाने से नहीं फैलता। कुष्ठ छुआछूत का रोग नहीं है इसका ईलाज एमडीटी के द्वारा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क किया जाता है। रामानंद बाजपेई ने बताया कि अगर किसी को कुष्ठ के लक्षण, शरीर पर सुन्न दाग, नसों में झनझनाहट, कान पर गांठें, उंगलियों का टेढ़ापन हो वो अपने नजदीकी अस्पताल में सम्पर्क करें ताकि समय पर ईलाज से विकृति या विकलांगता से बचा जा सके। नाटक के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजपाल सैनी, ब्लॉक लेखा प्रबंधक आशू गुप्ता, शोएब खान, एनएमए मोहम्मद दीन, पीएमडब्ल्यू अरूण कुमार, कुलवंत सिंह, आदि उपस्थित रहे।