धरती का आवरण बचायें, आओ पर्यावरण बचाएं

Advertisements

धरती का आवरण बचायें, आओ पर्यावरण बचाएं

फै़याज़ साग़री 

शाहजहांपुर: जेल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी के द्वारा एक-एक पौधा कारागार परिसर में रोपित किया गया।

Advertisements

 

 

 

 

कारागार परिसर में पौधारोपण अभियान चलाकर जहां एक तरफ पौधारोपण किया गया वहीं दूसरी तरफ जन जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ किया गया ताकि जनमानस में यह जागरूकता फैल सके के पौधे हमारे जीवन के लिए संजीवनी है अगर पौधे नहीं तो ऑक्सीजन नहीं और ऑक्सीजन नहीं तो जीवन नहीं इसी अवधारणा के तहत कारागार में पौधारोपण कर यहां कारागार को और अधिक हरा भरा बनाने का प्रयास किया गया वहीं जन जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

 

 

 

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन उपस्थित रहे। साथ में इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील गुप्ता गुड्डू, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महानगर महामंत्री अनूप गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, महानगर कोषाध्यक्ष सुमित पुरी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम मोहन मिश्रा, आबिद हसन खान, युवा महानगर अध्यक्ष सचिन सक्सेना, व्यापारी नेता अजय गुप्ता, देवेश ठाकुर उपस्थित रहे। कारागार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों का जेल अधीक्षक मिजाजीलाल के द्वारा धन्यवाद किया और आशा की गई कि इस तरह से पौधारोपण कार्यक्रम के द्वारा जन जागरूकता अभियान को सफलता मिलेगी और अधिक से अधिक पौधा रोपण हो सकेगा।

 

 

 

जिससे हमारे पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी और जीवन सरल हो सकेगा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मिजाजीलाल, जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता एवं अन्य अधिकारी एवं बंदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *