धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा,

Advertisements

धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा,

यामीन विकट

  ठाकुरद्वारा : नगर में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार एवं देवेंद्र नागपाल अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisements

 

धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा,

इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा भगवान वाल्मीकि धर्मशाला से प्रारंभ होकर, काशीपुर चुंगी, छ:राहा, जमुना वाला, बड़ा बाजार, कोतवाली गेट, बुद्ध बाजार, शगुन तिराहा, बाजार गंज होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नगर के विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। शोभा यात्रा में भाजपा नेता ठाकुर अजय प्रताप सिंह,ब्लॉक प्रमुख पति डा. वीर सिंह सैनी , भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ,गौरव चौहान ,लकी चौहान,सत्य प्रकाश गुप्ता ,सुभाष चौधरी , राहुल राही , किरेन्द्र ,राजकुमार आदिवासी ,अशोक सम्राट ,मोनू सम्राट , धर्मेंद्र वाल्मीकि , जयप्रकाश ,नन्हें लाल , आदेश राठौर ,मुकुल , शिवा रत्नाकर ,राजू भारती सुरेंद्र निशांत सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *