फैक्ट्री में बड़ा हादसा जहरीली गैस रिसाव होने से एक की मौत दर्जनों अधिक बीमार
अलीगढ़ में मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है।यहाँ मीट फैक्ट्री में ज़हरीली गैस के रिसाव से 100 से अधिक लोगों के बीमार होने की सूचना सामने आ रही है।जबकि सूत्रों की मानें तो हादसे में एक महिला की मौत हो जाने की भी ख़बर है।घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जहरीली गैस के रिसाव के कारणों क जांच की जा रही है। मीट फैक्ट्री हादसे में महिला कर्मचारियों के भी बीमार होने की बात कही जा रही है। पूरी घटना अल दुआ मीट फैक्ट्री की बताई जा रही है।
अल दुआ मीट फैक्ट्री में गुरुवार को बड़ी घटना सामने आई। अचानक फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी गिरने लगे। अधिकारियों ने इस संबंध में जांच शुरू की तो जहरीली गैस के रिसाव का मामला सामने आया। तत्काल एंबुलेंस को कॉल किया गया। हालांकि, इस हादसे में 100 से अधिक लोगों के बीमार होने की बात कही जा रही है। बीमारों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को जेएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।