चंद्रयान3 की कामयाब लैंडिंग पर मौलाना महमूद मदनी ने वैज्ञानिकों को दी मुबारकबाद

Advertisements

चंद्रयान3 की कामयाब लैंडिंग पर मौलाना महमूद मदनी ने वैज्ञानिकों को दी मुबारकबाद

 

 देवबंद/दिल्ली: चंद्रयान-3 मिशन की शानदार कामयाबी पर जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भी खुशी जताते हुए वैज्ञानिकों को मुबारकबाद दी और इसे एक ऐतिहासिक पल करार दिया है।

 

Advertisements

जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने एक ट्वीट के माध्यम से इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए लिखा कि चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए हमारे सभी भारतीय नागरिकों और विशेष रूप से हमारे इसरो वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई।यह मानवता की एक महान उपलब्धि है,जो न केवल हमारे देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के कल्याण और प्रगति में सहायक होगी।

 

बता दें कि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है।इसरो का मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी युग पर उतरने में कामयाब रहा है।ISRO ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। चंद्रयान-2 मिशन हार्ड लैंडिंग की वजह से सफल नहीं हो पाया था।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *