आर्य समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : रविवार को नगर स्थित आर्य समाज में जनपद के नवनियुक्त पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें तहसील क्षेत्र में वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देने पर विचार हुआ आगामी श्रवण महीने से तहसील क्षेत्र के अनेक गांवों में प्रचार करने पर सहमति हुई तथा सभी आर्य बंधुओ से अपने-अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों पर आर्य ध्वज लगाने का आह्वान किया गया।
इसके अलावा सभी आर्य बंधु अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन वैवाहिक तिथि एवं अन्य उत्सव पर वैदिक यज्ञ करने को कहा तथा सभी आर्य से कहा कि उनकी वेशभूषा खानपान आचार विचार संस्कृति आर्य जैसी प्रतीत होनी चाहिए समाज में आर्यों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। हमें इस पर गहन मंथन करना है।
आज की बैठक में जिला प्रधान अजब सिंह आर्य, मंत्री रमेश सिंह, आर्य कोष अध्यक्ष राजवर्धन सिंह, आर्य संरक्षक डॉक्टर अभय सोई जी ठाकुरद्वारा मंत्री संजीव सिंघल, गुलाब सिंह वर्मा, आशुतोष आर्य, धर्म प्रकाश, पंडित करण सिंह, सुभाष चंद्र, मेघनाथ, राम अवतार, जयपाल सिंह, दिनेश प्रजापत, संजय कुमार, नीरज गुप्ता, केदार सिंह, सुबोध कुमार, सूरज नगर के अवनीश आर्य, रामस्वरूप, आदि आर्य जन उपस्थित रहे।