अधिकतम संख्या दिवस का नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ
फै़याज़ सागरी
शाहजहांपुर योग विज्ञान संस्थान की केन्द्रीय इकाई के आवाहन पर स्थानीय इकाई द्वारा अधिकतम संख्या दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें साधक साधिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भारी संख्या में प्रतिभाग कर सामूहिक रूप से योगासनों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र ने मां सरस्वती व संस्थान के संस्थापक स्व. ऋषिराम शर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण व समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “योग स्वस्थ जीवन जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति को योगमय जीवन जीने का संकल्प लेना ही चाहिए।सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में हुए आयोजन की शुरुआत गीता त्रिवेदी द्वारा मां सरस्वती की वंदना ” ऐ शारदे मां..अज्ञानता से हमें तार दे मां” से की गई। तदोपरांत रचना चांदना द्वारा सूक्ष्म व्यायाम व प्रणव मंत्र ॐ के उच्चारण से योग की कक्षा शुरू की गई। इसी क्रम में अनामिका अवस्थी द्वारा त्रियक ताड़ासन व त्रिकोण आसन, रेनू सक्सेना द्वारा ताड़ासन, विपिन रस्तोगी द्वारा कमर चक्रासन व पादोत्तानासन, तराना जमाल द्वारा कोणासन, डॉ सारिका अग्रवाल द्वारा गोमुखासन, प्रवीण मिश्र द्वारा उष्ट्रासन व शशांकासन, रचना दीक्षित द्वारा धनुरासन, संध्या गुप्ता द्वारा मकरासन, सरोज कश्यप द्वारा पवनमुक्तासन, तेजवीर गुप्ता द्वारा हंसी का आसन, गीता पाण्डेय द्वारा शवासन, राजेश दीक्षित द्वारा अनुलोम विलोम तथा ज्योति गुप्ता द्वारा ध्यान की क्रिया का अभ्यास कराया गया।
अन्त में प्रार्थना व शान्ति पाठ ज़िला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी द्वारा कराया गया। केन्द्रीय संगठन का संदेश उप प्रधान जीसी मिश्र ने प्रस्तुत किया।
ज़िला मंत्री कवि डॉ इन्दु अजनबी के संचालन में सम्पन्न हुए समारोह में प्रमुख रूप से मनोचिकित्सक डॉ अभिनव रस्तोगी, एनसी त्यागी, शालू यादव, निमिषा मिश्रा, ललित मोहन, आशाराम गुप्ता, मिथिलेश त्यागी, निशा बरनवाल, रेखा सक्सेना, शशि गुप्ता, शालिनी मिश्रा, उमा सक्सेना, सुनीता सूरी, विजय बहादुर सिंह, विनोद सिंह , राकेश मिश्रा, आलोक दुबे, अशोक रस्तोगी, राजवीर यादव, डॉ राजेन्द्र कुशवाहा, जवाहर लाल रस्तोगी, वेद प्रकाश अग्रवाल, अनीता शुक्ला, ऋषभ शर्मा, कौशल, सुमन सिंह, बबली गुप्ता, ऊषा कश्यप, चन्द्र मोहन पाण्डेय, स्वतंत्र रस्तोगी, भगवान दास, ब्रजेश गुप्ता, सक्षम पाण्डेय, सार्थक पाण्डेय, माया त्रिवेदी, राजकुमारी वर्मा, विमल गुप्ता, संजय कुमार दीक्षित, श्वेता गुप्ता, सावित्री, मधु सक्सेना, अविनाश चन्द्र मिश्रा व अदिति मिश्रा समेत अनेक लोगों ने योगासनों का अभ्यास किया।समापन, प्रसाद वितरण के साथ हुआ।