पालिकाध्यक्ष ने किया शासनादेश का उलंघन, भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : नगर पालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा शासनादेश को ताक पर रखकर की गई मनमानी का एक और मामला सामने आया है, इसे लेकर नगर भर में पालिकाध्यक्ष की किरकिरी हो रही है।
हाल ही में नगर के वार्ड नं 9 स्थित हनुमान मंदिर पर 15 वें वित्तायोग ( टाइड ग्रांट)योजनांतर्गत वर्ष 2023 ,2024 से नगर पालिका परिषद द्वारा प्याऊ लगाया गया था। इस प्याऊ के निकट पालिकाध्यक्ष द्वारा जो बेनर (पोस्टर) लगाया गया था उसपर महज़ पालिकाध्यक्ष का ही फोटो लगाया गया था। इसी को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है और उन्होंने इसे शासनादेश का उलंघन बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। बतादें कि शासनादेश के अनुसार नगर विकास विभाग से सम्बंधित शासकीय धनराशि से कराये गए विकास कार्यो से सम्बंधित शिलालेख/ पट्टिकाओं पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री,क्षेत्रीय विधायक,के बाद का नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाना है।
और उनके बाद ही पालिकाध्यक्ष का नाम दर्ज होगा। पालिकाध्यक्ष ने इस शासनादेश को एक ओर रखकर नगर में लगे सभी प्याऊ पर लगाये पोस्टर पर केवल अपना फोटो और अपना ही नाम लिखवाया है और इसी मनमानी पर नगर निवासी और भाजपा नेता रुद्रदत्त शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है । भाजपा नेता का कहना है कि पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, क्षेत्रीय विधायक, को दर किनार कर खुद को ही इस तरह चमकाने की कोशिश की है।
जैसे कि ये कार्य 15 वें वित्तायोग से न होकर उन्होंने खुद अपनी जेब से किया है। इसके अलावा ये भी शिकायत है नगर के बाबू रामपाल सिंह द्वार से लेकर तिकोनिया पार्क तक 5 समरसेबल कराये गए हैं और बाकी सारे नगर में कोई समरसेबल नही है भाजपा नेता का आरोप है कि छठा प्याऊ उनके काफी विरोध के बाद मंदिर पर लगाया गया है और बाकी नगर की अनदेखी की गई है। कुल मिलाकर अपनी मनमानियों के चलते एक बार फिर पालिकाध्यक्ष सवालों के घेरे में हैं।