ब्लॉक सभागार में हुआ नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम का आयोजन
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति वन्दन संवाद मे समूह की दीदियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
इस दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। खंड विकास अधिकारी सुरेश चन्द गुप्ता द्वारा समूह की दीदियों को जानकारी के साथ ही समूह में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सहायक खण्ड विकास अधिकारी देव राज सिंह ,सीडीपीओ कायार्लय से सुपरवाइजर माधुरी ब्लॉक मिशन प्रबंधक उमेश कुमार ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला हरिश प्रताप सिंह सहित समूह की सखियां व दीदीया काफी संख्या में मौजूद रही।