नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष को माला पहनाकर भाजपाईयों ने किया स्वागत,मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया।
रविवार को नगर के सेंट मार्क्स स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का फूल मालाएं पहना कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का काम करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विजयी बनाने की बात कहते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आदेशों का हर हाल में पालन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक जितेंद्र चौहान द्वारा की गई। कार्यक्रम में हेमेंद्र प्रताप सिंह, अंकित शर्मा,नागेंद्र लाम्बा, जगदीश सक्सेना, जयवीर सिंह,गौरव चौहान, सत्यप्रकाश गुप्ता,मुकेश चौधरी, नसीम खान,अनुज चौहान, आशु बाल्मीकि आदि अनेक लोग मौजूद रहे।