यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : अज्ञात कारणों के चलते के विवाहिता ने कमरा बंद कर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने विवाहिता ने ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। जिस पर पुलिस ने मृतिका की सास को हिरासत में ले लिया था। जबकि उसका पति जेठ और जेठानी घर से फरार हो गए थे पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी सेमपाल पुत्र टूनी सिंह कश्यप की शादी जनपद रामपुर के तहसील बिलासपुर के गांव महतोष निवासी महेंद्र की पुत्री कुसुम 25 वर्ष के साथ जून 2022 को हुई थी। बारात चढ़त के दौरान कुसुम के देवर सनी की तबीयत बिगड़ गई और चार दिन के भीतर उसकी मौत हो गई थी। मायके वालों का आरोप है कि तभी से ससुराल वालों ने इसका जिम्मेदार कुसुम को ठहराते हुए उसे नागिन करार दे दिया था और उसे उसके मायके भेज दिया था। कई बार फैसला होने के बाद लगभग 20 दिन पहले पंचायत में ससुराल वालों ने लिखित समझौता दिया कि कुसुम को बिल्कुल परेशान नहीं किया जाएगा। समझौते के बाद कुसुम ससुराल आ गई थी।लेकिन गुरुवार की सुबह कुसुम ने अपने कमरे में बंद होकर छत के पंखे में दुपट्टा डालकर फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कुसुम का पति सोमपाल और जेठ हरपाल व जेठानी फरार हो गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया। देर शाम कुसुम के पिता महेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सोमपाल सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।