महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी ने मंदिरों में की पूजा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisements

महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी ने मंदिरों में की पूजा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

बरेली: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पत्नी रूबी सिंह के साथ जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अलखनाथ मंदिर और त्रिवटीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

Advertisements

 

जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं और देश, प्रदेश व जनपद की उन्नति के लिए कामना की। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उन्होंने मंदिर परिसरों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली की सराहना की।

 

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारातों और शोभायात्राओं के दौरान सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *