सीओ के आदेश पर लेखपाल के खिलाफ भष्ट्राचार अधिनियम के तहत हुई रिपोर्ट दर्ज,अवैध रूप से की प्लाट, भूमि और वाहनों की खरीदारी

Advertisements

सीओ के आदेश पर लेखपाल के खिलाफ भष्ट्राचार अधिनियम के तहत हुई रिपोर्ट दर्ज,अवैध रूप से की प्लाट, भूमि और वाहनों की खरीदारी

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : मुरादाबाद मंडल भष्ट्राचार निवारण संगठन प्रभारी निरीक्षक रश्मि चौधरी द्वारा ठाकुरद्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया गया ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगी कला निवासी लेखपाल सुनील कुमार शर्मा द्वारा राजस्व वसुलियाबी के तहसील में प्राप्त हुए राजस्व जमा करने के चेकों में करोड़ो का घोटाला किया गया है।

Advertisements

 

https://www.thegreatnews.in/uttarakhand/food-mothers-held-demonstration-at-haridwar-district-headquarters-and-expressed-their-pain-by-singing-songs/

 

मंडल भष्ट्राचार निवारण संगठन को लेखपाल सुनील कुमार शर्मा की जब शिकायत मिली तो आला अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल के खिलाफ उनके द्वारा जांच शुरू की गई। जिसमें पता चला लेखपाल ने वैध स्रोतों से कुल रुपए एक करोड़ 14 लाख 51 हजार आठ सौ 25 रुपए होनी चाहिए थी।

 

 

जबकि लेखपाल ने तहसील में प्राप्त हुए राजस्व चेकों में गड़बड़ी करते हुए कुल एक करोड़ 42 लाख 72 हजार दौ सौ 22 रुपए से अधिक खर्च कर डाले जिसमें लेखपाल ने परिवार के हाईफाई खर्च के साथ भूमि , प्लाट , के साथ चार पहिया वाहनों की खरीद फरोख्त में खर्च कर डाले । कोतवाली पुलिस द्वारा भष्ट्राचार निवारण संगठन की प्रभारी निरीक्षक रश्मि चौधरी की तहरीर पर भष्ट्राचार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

और मामले की जांच शुरू कर दी है। उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जल्द ही जांच पूरी किए जाने के आदेश दिए गए हैं। सीओ भष्ट्राचार निवारण संगठन के सीओ मौहम्मद फाजिल सिद्दीकी ने बताया लेखपाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत एंटी करप्शन मुरादाबाद मंडल ब्यूरो को मिली थी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक रश्मि चौधरी को लगाया गया और जांच में यह शिकायत सच पाई गई। सीओ फाजिल ने बताया सभी साक्ष्य एकत्र किए जा चुके हैं। अभी आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *