जायद में दलहन उत्पादन तकनीकी पर किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

Advertisements

जायद में दलहन उत्पादन तकनीकी पर किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा :  दालें मनुष्य को प्रकृति का अनमोल उपहार है। भारत जैसे देश में जहां ज्यादातर लोग शाकाहारी हैं ये हमारी पौष्टिक आहार (प्रोटीन) की आवश्यकता तो पूरी करते ही हैं। मवेशियों के चारे और जमीन में नाइट्रोजन की जरूरत पूरी करने में भी दलहनी फसलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Advertisements

 

 

 

आने वाले समय में विश्व में खाद्य और पौष्टिकता सुरक्षा बनाए रखने तथा पर्यावरण में गिरावट को रोकने में दलहनों के महत्व को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की थी। दलहनी फसलें कम पानी और कम उपजाऊ भूमि में संसाधनों का कम से कम उपयोग करके उगाई जा सकती हैं। हालांकि भारत दुनिया में दलहनों का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है मगर यहां दलहनों की प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत बहुत कम है (16 किग्रा वार्षिक) और इसमें भी बीते सालों में लगातार गिरावट आ रही है। पूर्व में कृषि विज्ञान केंद्र पर हुई वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में, एवम संयुक्त कृषि निदेशक, मुरादाबाद की बैठक में भी दलहन को बढ़ाने की बात की गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, ठाकुरद्वारा,पर मंगलवार को “जायद में दलहन उत्पादन तकनीकी” शीर्षक अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

 

जिसमे आये किसानों एवं महिला कृषकों का केंद्र के प्रभारी अधिकारी,डॉ रवींद्र कुमार ने अभिनंदन किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने दलहन फसलों में उर्वरक प्रबन्धन व अन्य पहलुओं पर जानकारी दी। केंद्र के फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक, दीपक कुमार ने दलहनी फसलों में लगने वाली कीट बीमारियों की रोकथाम, सही बीज चयन, सही बुवाई समय आदि विभिन्न जानकारी दी। केंद्र के पशुधन उत्पादन के वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार ने वर्तमान समय मे पशु में लगने वाली बीमारी व रोकथाम, पशुओं हेतु सही चारा आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में नौबहार, राममोहन, ब्रह्मपाल, राकेश, चंद्रपाल, लंगरी राम, दर्शन सिंह, वीरेंद्र, शहनवाज़,सुरेश, मुखलाल, रेशमा, सुनीता, सपना, पूजा ,योगेश आदि 75 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के कर्मचारी पुष्पराज यादव, रणवीर सिंह, संदीप कुमार तथा दिनेश कुमार ने सहयोग किया

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *