एक दिवसीय कृषक एवं महिला प्रशिक्षण का अंगीकृत गांव में किया गया आयोजन

Advertisements

एक दिवसीय कृषक एवं महिला प्रशिक्षण का अंगीकृत गांव में किया गया आयोजन

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : दिनांक 4 व 5 नवम्बर को एक दिवसीय कृषक एवम महिला प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक डिलारी के अंगीकृत ग्राम उस्मानपुर में किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ हसन तनवीर ने समय से बोई जाने वाली गेहूं की उन्नत किस्मे और उनकी उत्पादन तकनीकी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Advertisements

 

 

 

कृषि वैज्ञानिक दीपक कुमार ने विभिन्न सब्जियों में एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही मौके पर विभिन्न कृषि समस्यओं का समाधान भी किया गया। साथ ही रबी फसल सत्र में बोई जाने वाली फसलों में बीज शोधन के महत्व के बारे में भी बताया। इस कृषक महिला प्रशिक्षण में इंदरजीत सिंह, मोहन सिंह, होरी सिंह, लक्ष्मन सिंह, नेहा सिंह आदि 20 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्र के कर्मचारी पुष्पराज यादव ने कार्य मे सहयोग किया।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *