जो प्रेम करते हैं वही ईश्वर को पाते हैं, मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता,

Advertisements

जो प्रेम करते हैं वही ईश्वर को पाते हैं, मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन पर साप्ताहिक साधसंगत का आयोजन किया गया जिसमें प्रचारक सुरेन्द्र सिंह ने सद्गुरु के विचारों को संगत के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भक्तों को प्रभु के गुणगान, प्यार, सहनशीलता और नम्रता में आनंद आता है, क्योंकि रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास लिखते हैं।

Advertisements

 

 

कि मनुष्य का शरीर बड़े भागों से मिलता है। सद्गुरु ब्रह्म ज्ञान देकर अपने भक्तों को सेवा, सिमरन और सत्संग से जोड़ता है और भक्त अहम् ब्रह्म अस्मि के भाव में जीवन जीता है।ये मानव जन्म ईश्वर की प्राप्ति के लिए मिला है।भक्त हमेशा मीठी भाषा बोलता है। सद्गुरु लोक-परलोक को राम नाम से सुखदाई बनाता है तथा मन को बंधनों से मुक्त करता है।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि मन का सकारात्मक परिवर्तन होना और सद्गुरु के चरणों में लगाना आवश्यक है।जो प्रेम करते हैं वे ही प्रभु को पाते हैं।मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता ने सबको लगातार संगत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

 

संगत में संचालक डॉ रामकुमार सिंह,मुकेश कुमार,डॉ नरेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह,वेदप्रकाश शर्मा, डॉ दीपक कुमार, प्रेमप्रकाश सिंह,विवेक,पूनम,वंदना चौहान,पूनम चौहान,माला, प्रीति,रितु गुप्ता, और लक्ष्मी आदि सहित सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *