आबादी के निकट तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग

Advertisements

आबादी के निकट तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग

यामीन विकट 

 

Advertisements

ठाकुरद्वारा : कमालपुरी मार्ग स्थित नगर के मौहल्ला लाल बाग की बाहरी आबादी मे तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगो मे दहशत फैल गई है ,स्थानीय लोगो को तेंदुए की दस्तक के बाद किसी अनहोनी की डर सता रहा है।

 

दरअसल एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है जो बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले किसी नागरिक के द्वारा बनाई गई है जिसमे नगर के लाल बाग स्थित फेज़ाने मदीना कालोनी के निकट दशहरा मेला ग्राउंड के पास एक तेंदुआ नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोगो की सांसे थम गई है,वहीं नगर के बाहरी तरफ़ स्थित फैज़ाने मदीना कालोनी के लोगो मे तेंदुए की दस्तक के बाद दहशत का माहौल है।क्योंकि कालौनी से कुछ ही कदमो के फासले पर तेंदुआ देखा गया है।

 

इस संबंध मे वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया।तब वन दरोगा पियूष जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमे सूचना मिली थी,शायद हमारा स्टाफ मौके पर गया होगा,तेंदुए को देखा जाना अलग बात है,वह अपनी लोकेशन चैंज करता रहता है ऐसे मे पिंजरा नही लगा सकते। बाद में वन विभाग की टीम ने ठाकुरद्वारा रेंज के अंतर्गत ग्राम कमालपुरी ख़ालसा भवालपुरा बाग के पास एक तेंदुए की सूचना पर जोकि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल है। गांव में जाकर संपर्क किया गया, ग्रामवासियों को विस्तारपूर्वक वन्य जीव संघर्ष संबंधित जानकारी दी गई। तेंदुए के बदलते व्यवहार एवं बदलते प्राकृतवास के बारे में भी लोगों को समझाया गया। जिसमें ग्रामवासियों द्वारा अपने सकारात्मक विचार इस विषय में रखे गये।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *