सेवा का संकल्प: सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह संग पूरे स्टाफ ने मनाया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा सीएमओ परिसर!!
शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश
बरेली: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय परिसर में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने किया। पूरा परिसर तिरंगे रंग के गुब्बारों, सजावट और देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर डॉ. विश्राम सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।