महाशिवरात्रि पर शिव बारात को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, एसपी सिटी, एडीएम सिटी ने किया रूट निरीक्षण

Advertisements

महाशिवरात्रि पर शिव बारात को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, एसपी सिटी, एडीएम सिटी ने किया रूट निरीक्षण

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर एसपी सिटी मानुष पारीक और एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों का रूट निरीक्षण किया।

Advertisements

 

 

 

निरीक्षण के दौरान किला, कोतवाली, बारादरी और प्रेमनगर थाना क्षेत्रों में प्रस्तावित यात्रा मार्गों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने भीड़ एकत्र होने वाले संभावित स्थानों, प्रमुख चौराहों, संकरी गलियों और संवेदनशील इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

 

 

रूट निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इनमें यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल तैयार रखने और अग्नि सुरक्षा, एम्बुलेंस व चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल हैं।

 

 

एसपी सिटी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। आमजन से अपील की गई है कि शोभा यात्रा के दौरान पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें।

 

 

पुलिस-प्रशासन का कहना है कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में आयोजन में शामिल हो सकें।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *