जिस ज़मीन पर अस्पताल, उसी पर सवाल! शाहदाना हॉस्पिटल से जुड़ी संपत्ति का सर्वे पूरा, कार्रवाई की दिशा अधर में
शानू कुमार ब्यूरो उत्तर
बरेली: स्टेडियम मार्ग पर स्थित जिस भूमि पर शाहदाना हॉस्पिटल संचालित है, उसे लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन का सर्वे और मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और नीलामी से जुड़ी फाइल भी आगे बढ़ा भी दी गई है। हालांकि, ज़मीनी हकीकत और काग़ज़ी कार्रवाई के बीच का अंतर अब कई सवाल खड़े कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह भूमि पूर्व में कई बार लेन-देन का विषय बनी। आखिरी बार इसे रजपुरा माफी निवासी हसरत अली और उनकी पत्नी अकीला द्वारा खरीदे जाने और बाद में यहां अस्पताल का निर्माण कराए जाने की बात सामने आई है। दिलचस्प यह है कि निर्माण के दौरान किसी स्तर पर कोई ठोस आपत्ति या रोक-टोक सामने नहीं आई, जिसे लेकर अब चर्चाएं तेज हैं।
शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट में कई तथ्य स्पष्ट होने के बाद भी प्रशासनिक प्रक्रिया फिलहाल जांच और दस्तावेज़ी पड़ताल तक सीमित दिखाई दे रही है। कब्जा और निर्माण को लेकर तत्काल कदम न उठने पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
यह मामला पहले ही सार्वजनिक हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक न तो किसी निर्णायक कार्रवाई की घोषणा हुई है और न ही जिम्मेदारी तय होने के संकेत मिले हैं।
प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि संपत्ति से जुड़े पूर्व के लेन-देन की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज स्थिति और मौके पर मौजूद निर्माण के बीच तालमेल कैसे बैठाया जाएगा, और आगे क्या कार्र⁸वाई होती है।