आरएसएस स्वयंसेवकों ने बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का संभाला मोर्चा

Advertisements

आरएसएस स्वयंसेवकों ने बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का संभाला मोर्चा

फै़याज़ साग़री 

 

Advertisements

बिना भेदभाव के देवदूत बनकर पहुंच रहे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में स्वयंसेवक

शाहजहांपुर :  शहर में गर्रा व खन्नौत नदी उफान पर हैं वहीं खन्नौत नदी के आसपास बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में ख्वाजा फिरोज, नई बस्ती, हुसैनपुरा, हयातपुरा, ब्रिज विहार कॉलोनी, लोदीपुर आदि जगहों पानी की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। लोगों के घरों में पानी पूरी तरह से घुस चुका है । वही लोग अपनी अपनी छतों पर सारा सामान इकट्ठा होकर खड़े होकर मदद की गुहार लगाते दिखाई दिए। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो कि सदैव आपदाओं में देवदूत बनकर खड़े रहते हैं, चाहे वह कोरोना काल हो चाहे वह कोई दैवीय आपदा हो। परन्तु स्वयंसेवक अपने कार्य से कभी विचलित नहीं होते, जैसा कि नाम से विदित होता है स्वयंसेवक अर्थात स्वयं की प्रेरणा से लोगों की सेवा करना ही सच्चा स्वयंसेवक होता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजीपुर विभाग के विभाग प्रचारक, महानगर प्रचारक मंजीत कुमार सहित महानगर कार्यवाह नवनीत त्रिपाठी, रामकुमार, अभिनव तिवारी, युवा नेता राजकमल बाजपेयी, पुष्पेंद्र चौहान, ज्ञान मिश्र आदि अनेक स्वयंसेवकों ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लोगों को घरों से उनको सुरक्षित निकालकर यथोचित स्थान पर पहुंचाया।

 

 

 

 

वहीं संघ के स्वयंसेवकों ने उनके खाने-पीने व आवास की व्यवस्था भी शहर के संजय सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, बिहारी लाल विद्या मंदिर स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल आदि जगहों पर की है।

 

 

 

 

नई बस्ती, ख्वाजा फिरोज हुसैनपुरा, लोदीपुर आदि क्षेत्र के लोगों को संजय स्कूल में शिफ्ट किया। ब्रिज विहार कॉलोनी अंटा चमकनी, करबला आदि के क्षेत्र के लोगों को तक्षशिला पब्लिक स्कूल में शिफ्ट किया। बाढ़ की स्थिति को देखते ही संघ के स्वयंसेवक एक ही क्षण में अलर्ट होकर मदद के लिए प्रशासन सहित निकल पड़े। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राफ्टिंग बोट ले जाकर व प्रशासन की मदद से स्टीमर ले जाकर लोगों को सुरक्षित निकाला।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *