जल संकट के समाधान के लिए जिलाधिकारी की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन
रिपोर्ट ललित बिष्ट
अल्मोड़ा– जल संकट के समाधान के लिए गहन चिंतन मनन कर किसी ठोस कदम उठाने के लिए एक वृहत गोष्टी “वारि विमर्श: जल पर चर्चा “कार्यक्रम का आयोजन अल्मोड़ा के एक निजी होटल में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए ट्रस्ट की सचिव डा वसुधा पन्त ने कहा की समाज के पांच मुख्य स्तम्भ राजनेता, धार्मिक, बुद्धिजीवी, कलाकार एवं धनपति होते है
इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी संगठनों से आह्वान किया जाता है की सब एक जुट होकर जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करें| इस के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनीत तोमर थे एवं अध्यक्षता कैलाश शर्मा , पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा करी गयी।
इसमें विभिन्न संगठनों से आये प्रबुद्ध जनों द्वारा अपने अनुभव साझा करे गए और एक सार्थक निर्णय के लिए वार्ता हुई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोहन चंद्र कांडपाल ने उन्होंने वृक्षारोपण करने और जल संरक्षण को प्रेरित करने वाले अपने व्यक्तिगत अनुभवो साझा किया।
उन्होंने शहर के लोगों को, विशेष रूप से सेवानिवृत्त लोगों को, अपने गांव के पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग की महत्ता और आज के समय में इसकी आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किया गए। कैलाश शर्मा द्वारा कहा कि सभी ने मिलजुल जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करना है तभी जाकर समस्या का हल निकल पाएगा।
वार्ता का संचालन डॉ वसुधा पंत द्वारा किया गया इस आयोजन में नमामि गंगे से रंजीता जीना. पदम ललित पांडे, डॉ जे सी दुर्गा पाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय वर्मा, द्वाराहाट से मोहन चंद्र कांडपाल, मनोहर सिंह नेगी ,रूप सिंह बिष्ट, , भूषण पांडे किशन चंद गुरुरानी श्रीमती लता पांडे ममता पंत, विनोद तिवारी संजय साह, राधा तिवारी, डॉ निर्मल कुमार, संजय पांडे, डॉ निर्मल कुमार पंत, भूपेंद्र वल्दिया, भुवन चंद्र मिश्रा आशिष वर्मा, डॉ दीपा गुप्ता सहित करीब 100 लोगो ने भाग लिया|