राजपूत समाज की समस्याओं को लेकर हुआ गोष्ठी का आयोजन,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : विधानसभा क्षेत्र के राजपूत समाज की समस्याओं को लेकर आज नगर के मुरादाबाद रोड स्थित बी एस गार्डन रामूवाला गणेश में एक गोष्ठी आयोजन किया गया। गोष्ठी में राजपूत समाज की ओर से अजय प्रताप सिंह पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी के द्वारा नेतृत्व किया गया।
इस मौके पर गजेन्द्र पाल सिंह, नरेंद्र कुमार चौहान ,राकेश कुमार चौहान,उधोगपति दूल्हापुर सुरेन्द्र सिंह बमनिया, ठाकुर कमल सिंह एडवोकेट, व अन्य के द्वारा अपने विचार रखे गए गोष्ठी में राजपूत समाज ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया व संगठित होकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।