बरेली को टीवी मुक्त बनाने की पहल, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह की अध्यक्षता में वेरिफिकेशन कमेटी के सदस्यों का संवेदीकरण

Advertisements

बरेली को टीवी मुक्त बनाने की पहल, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह की अध्यक्षता में वेरिफिकेशन कमेटी के सदस्यों का संवेदीकरण

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर

बरेली: जनपद को टीवी (ट्यूबरकुलोसिस) मुक्त बनाने के उद्देश्य से सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह की अध्यक्षता में टीवी मुक्त पंचायत वेरिफिकेशन कमेटी के सदस्यों का संवेदीकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर टीबी उन्मूलन से जुड़े मानकों, सत्यापन प्रक्रिया और कमेटी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements

 

 

बैठक में बताया गया कि टीवी मुक्त पंचायत घोषित करने से पहले टीबी मरीजों की पहचान, उपचार की निरंतरता, निक्षय पोषण योजना का लाभ, संपर्क व्यक्तियों की जांच और जनजागरूकता गतिविधियों का सत्यापन अनिवार्य है। कमेटी सदस्यों को निर्देश दिए गए कि सत्यापन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और गंभीरता बरती जाए।

 

 

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि टीवी मुक्त पंचायत अभियान की सफलता के लिए ग्राम स्तर पर सही रिपोर्टिंग, सतत निगरानी और विभागीय समन्वय बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायतों को हर स्तर पर तकनीकी सहयोग दिया जाएगा।

 

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी और वेरिफिकेशन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *